मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मॉडलिंग और डांसिंग प्रतियोगिता “दि टैलेंट वार” हुआ,प्रतिभागियों ने धूम मचाई

January 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मॉडलिंग और डांसिंग प्रतियोगिता “दि टैलेंट वार” का आयोजन ऑडिटोरियम/प्रेक्षाग्रह में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरमैन फातिमा रजा और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मां सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुनः और इससे भी भव्य स्तर पर कार्यक्रम को आयोजित किया जाए ताकि नृत्य और मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवा एवं युवतियां आगे बढ़ सकें। भविष्य में ऐसे आयोजन हेतु उन्होंने तन,मन और धन से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिषेक कुमार एवं उनके सहयोगी सौरभ सागर भूमिका में रहे। घोषित निर्णय में मॉडलिंग प्रतियोगिता अंतर्गत जूनियर वर्ग में लाली ने प्रथम, केशवी ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सीनियर वर्ग प्रतियोगिता अंतर्गत मेघा ने प्रथम, मान्या ने द्वितीय और तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में राधा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कशिश ने प्रथम, यशिता कश्यप ने द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू ने किया। अतिथियों की भूमिका में गौरांग गुप्ता, सुरेश रस्तोगी, सौरव गुप्ता, अनुज सिंह, सिम्मी नाजिर, विवेक, शिवम, नमन, शरद कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सूत्रधार और निर्देशिका सोनम कश्यप ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (13 वर्ष से कम) एवं सीनियर वर्ग (14 वर्ष से अधिक आयु) के उन प्रतिभाओं ने इसमें हिस्सा लिया है जिनका 7 दिसंबर से चल रहे ऑडिशन में चयन हुआ है। कोरियोग्राफर सोनम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य केवल युवा वर्ग को उनकी इच्छाओं के अनुरूप भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights