मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिखर ज्ञान विज्ञान परीक्षा 3.0 का रिजल्ट घोषित,वेबसाइट पर जारी किया गया,23 को पुरस्कार वितरण

January 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रामनाथ राम नारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित हो रहे शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर (बदायूँ) द्वारा 4 जनवरी को हुई शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 की परीक्षा का परिणाम आज शिखर इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट https://sip-budaun.co.in पर घोषित कर दिया गया है|

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग मेंशिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे| समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला की नीति राठौर, ब्लूमिंग फ्लोवर इंग्लिश स्कूल, बिसौली की स्तुति वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल के अग्रिम चांडक, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर उझानी के प्रताप यादव तथा शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर के रिशु यादव ने प्रथम स्थान पाकर लैपटॉप जीता है।

बाल विद्यापीठ के लक्ष्य राजपूत, ए0पी0एस0 इंटरनेशनल के भुवनेश कुमार, एस0के0 इंटर कॉलेज के लक्ष्य पाल, मदर एथेना के सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अ0 के दिनेश, भू देवी वार्ष्णेय के राकेश, ए0पी0एस0 इंटरनेशनल के अभिषेक कश्यप, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अरीब हुसैन, पी0एम0श्री0 जी0जी0आई0सी0 दातागंज की अलशिफा एवं भगवान सिंह मेमोरियल धर्मपुर की रूबी ने द्वितीय स्थान पाकर टैबलेट जीता है।संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर उझानी की नियति वार्ष्णेय, एस0टी0 के0एम0 इंटर कॉलेज की तान्या, ए0पी0एस0 इंटरनेशनल की अंबिका मित्तल, श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज लभारी के आकाश, शव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर की अनुराधा, एस0के0 इंटर कॉलेज के आलोक सिंह, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत की वैष्णवी गुप्ता, द्रोपदी देवी सरस्वती वि0मन्दिर के अनुज कुमार, एस0के0 इंटर कॉलेज के अफनान, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अपूर्व यादव, ब्लूमिंगडेल की नेहा शाक्य एवं ए0पी0एस0 इंटरनेशनल की दीपांशी सक्सैना ने तृतीय स्थान पाकर स्मार्टफोन जीता है।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि शिखर विज़्डम क्वेस्ट का उद्देश्य जनपद के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना तथा उनमें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है तथा आकर्षक पुरुस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाना है| कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights