मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उसहैत के राजभान सिंह का भारतीय रेलवे में अंवर अभियंता पद पर चयन,भव्य स्वागत किया

January 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसहैत। अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने वाले इंजीनियर राजभान सिंह का चयन भारतीय रेलवे के अंवर अभियंता जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। भारतीय रेलवे के लोकोसेट विभाग में नियुक्ति हुई है। ट्रेनिंग पर जाने से पहले नगर उसहैत में भव्य जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता मनु के द्वारा इंजीनियर राजभान सिंह लोधी को शुभकामनाओं सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर फूलमाला पहनाकर कालसेन बाबा मंदिर एवं देवी माता के मंदिर से आशीर्वाद लेकर नगर में सैकड़ों युवाओं एवं नगर वासियों के साथ स्वागत रोड शो निकालकर किया। समाजसेवी ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि हमारे नगर उसहैत का और लोधी समाज का भाई इंजीनियर राजभान सिंह ने नाम रोशन किया है उसहैत व उसहैत क्षेत्र के युवा युवतियों छात्र छात्राओं को इस उपलब्धि से प्रेरणा लेना चाहिए और उच्चतम शिक्षा ग्रहण कर अपने समर्पण त्याग तप व मेहनत से सरकारी पद को हासिल कर अपने नगर व कुल का नाम रोशन करना चाहिए। हम सभी को भाई इंजीनियर राजभान सिंह पर गर्व है कि उन्होंने हमे इतना बड़ा अवसर दिया कि आज हम सबका गर्व से मस्तक ऊंचा हुआ है । इंजीनियर राजभान सिंह ने बताया कि मेरा इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय मै अपने भाई दृढ़ चंद्र लोधी को देना देता हूं यह मुकाम मुझे मेरे पिता के दिवंगत होने के बाद से मेरा पिता तुल्य मेरे बड़े भाई हरीश चंद्र लोधी के द्वारा मेरी पढ़ाई लिखाई लालन पालन एवं उनके दिये संस्कारों के द्वारा ही प्राप्त हुआ है ।मै अपने भाई का कृतज्ञ हूं और बताना चाहता हूं कि पिता के न होने पर पढ़ाई लिखाई में संघर्ष करना कठिन तो होता है लेकिन किसी को प्रेरणा स्रोत मानकर हमें हार नहीं माननी चाहिए शिक्षा को सर्वोच्च्य मानते हुए सदैव प्रयत्न रहना चाहिए । इस मौके पर हंसराज लोधी सेनपाल सिंह लोधी सुखवीर सिंह लोधी प्रशांत सिंह लोधी अमित गुप्ता लोधी सुखवीर राजपूत अंकित मौर्य राजपूत राकेश हिमांशु पंडित सुमित पुष्पेंद्र श्रीवास्तव मौर्य रिंकू दिवाकर विवेक श्रीवास्तव बहन तुलसी राजपूत बहन नीलम राजपूत बहन खुशबू राजपुर आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights