बदायूँ। मनरेगा का नाम और योजना का स्वरूप बदलने को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने आज जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनरेगा बचाओ कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में रामलीला पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस ने एक दिवसीय उपवास प्रातः 10 बजे से साय 4 बजे तक किया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे । इस अवसर पर ओमकार सिंह, सुनीता सिंह ने सयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने का काम कर रही है। उनका आरोप है कि मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की साजिश न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है। जितेंद्र कश्यप, मुन्ना लाल सागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ने सयुक्त रूप से कहा मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और सम्मानजनक जीवन का आधार है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही तथाकथित वीबीजी राम जी योजना के माध्यम से मनरेगा की मूल भावना को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई योजना मनरेगा के संवैधानिक अधिकारों को खत्म कर, ठेकेदारी व्यवस्था और मनमानी को बढ़ावा देगी। उपवास के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनका माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस कॉर्डिनेटर गौरव सिंह, एससीएसटी जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, जिला महासचिव इगलास हुसैन, जिला युवा उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। योजना में किए गए सभी जनविरोधी बदलाव रद्द किए जाएं और ग्रामीण मजदूरों के काम व मजदूरी की पूरी गारंटी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान विपिन मिश्रा ने किया। मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल ,नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष रियासत खान श्रीमती पूजा कनौजिया, नफीस अहमद, आसमा बी, सितारा बेगम, शेयर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, अकरम अली, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अनिल पाठक, नूरजहां, प्रेमपाल दिनेश कुमार, राजेंद्र पाल महेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बदायूँ में कांग्रेस का मनरेगा का नाम और योजना का स्वरूप बदलने के विरोध में उपवास

1 views

























































































