11 जनवरी को रिठौरा में कांग्रेस की विशाल जनसभा, सांसद राकेश राठौर करेंगे संबोधन

WhatsApp Image 2026-01-10 at 3.30.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं सदस्य पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 जनवरी को सीतापुर से सांसद राकेश राठौर रिठौरा कस्बे में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा एस.आई.आर. के विरोध तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम को समाप्त करने के उद्देश्य से मनरेगा का नाम बदले जाने के फैसले के खिलाफ आयोजित की जा रही है।
पंडित राज शर्मा ने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा और सरकार को उसकी नीतियों का आईना दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
उन्होंने रिठौरा सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस जनसभा में पहुंचकर लोकतंत्र और जनहित की रक्षा के इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights