मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सयाजी होटल्स ने बरेली में ‘एनराइज़ बाय सयाजी’ की शुरुआत की

January 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सयाजी होटल्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर बरेली में अपने नए होटल ‘एनराइज़ बाय सयाजी, बरेली’ का भव्य शुभारंभ किया है। यह लॉन्च कंपनी की प्रदेश में रणनीतिक विस्तार योजना का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्टेशन रोड, सिविल लाइंस स्थित यह होटल बरेली रेलवे स्टेशन से मात्र 500 मीटर तथा बरेली एयरपोर्ट से 13 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे व्यापारिक, ट्रांजिट और अवकाश यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


होटल में कुल 36 सुसज्जित कमरे उपलब्ध हैं, जिन्हें चार श्रेणियों में विकसित किया गया है। इनमें 6 डीलक्स रूम (150 वर्गफुट), 25 सुपीरियर रूम (260 वर्गफुट), 3 सुपीरियर बालकनी रूम (320 वर्गफुट) तथा 2 लग्ज़री सुइट्स (585 वर्गफुट) शामिल हैं। सभी कमरे आधुनिक डिज़ाइन, आरामदायक सुविधाओं और सयाजी ब्रांड की विशिष्ट “योस डूली” सेवा शैली को दर्शाते हैं।
खानपान के लिए होटल में चार आकर्षक आउटलेट उपलब्ध हैं। होराइजन (46 सीटों वाला रूफटॉप मल्टीकुज़ीन फाइन डाइन), मोमेंट (लगभग 42 सीटों की कॉफी शॉप), 99 डिग्री (32 सीटों का क्लासिक बार) तथा इन्फिनिटी क्लब एंड बार (42 सीटों वाला आधुनिक रेस्टो-बार), जो सामाजिक मेल-जोल और समारोहों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस अवसर पर सयाजी होटल्स के एसोसिएट जनरल मैनेजर राजेंद्र जोशी ने कहा कि एनराइज़ बाय सयाजी ब्रांड आधुनिक यात्रियों की जरूरतों आराम, कार्यक्षमता और किफायती मूल्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बरेली कंपनी के बढ़ते पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है। होटल में विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए ज्वेल हॉल और क्रिस्टल हॉल नामक दो अत्याधुनिक बैंक्वेट हॉल भी उपलब्ध हैं, जिनमें 120 लोगों तक के आयोजन किए जा सकते हैं।
कॉन्टिनेंटल के मैनेजिंग डायरेक्टर पंचम अंकुर विग ने कहा कि बरेली तेजी से एक प्रमुख व्यावसायिक और यात्रा केंद्र के रूप में उभर रहा है और ऐसे समय में एनराइज़ बाय सयाजी की शुरुआत शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह होटल बरेली में आधुनिक, विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवाओं को एक नई पहचान देने के साथ ही शहर के पर्यटन और व्यवसायिक विकास को भी मजबूती देगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights