मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसआईआर पर अखिलेश के बयान को मौलाना रजवी ने बताया भ्रामक

January 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि निर्वाचन आयोग भारत द्वारा चलाया गया यह अभियान वोटर लिस्ट को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट करने का सराहनीय कार्य किया गया है, जिससे फर्जी और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा रहा है।
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव के उस बयान को पूरी तरह गलत बताया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था। मौलाना ने कहा कि यह सरासर झूठ है और किसी भी मुस्लिम मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया गया है। बल्कि हकीकत यह है कि एसआईआर अभियान में फार्म भरने और सत्यापन कराने में मुस्लिम समाज के लोग सबसे आगे रहे हैं, जबकि कई जगह हिंदू मतदाता पीछे रह गए।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बिना तथ्य जाने जनता को गुमराह कर रहे हैं और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मौलाना ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights