मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव पद पर दीपक पांडेय ने दोहराई जीत

January 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के सभी परिणाम औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान से लेकर मतगणना तक बार परिसर पूरी तरह चुनावी माहौल में डूबा रहा। कई पदों पर मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष मनोज हरित ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्वाला प्रसाद गंगवार को 123 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद हासिल किया। मनोज हरित की जीत को युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के व्यापक समर्थन का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सक्रियता, निरंतर जनसंपर्क और विकासोन्मुख एजेंडे ने उन्हें स्पष्ट बढ़त दिलाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने शानदार जीत दर्ज की। रजत मोहन को 1029 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी नसीम सैफी को 515 वोट मिले। इस प्रकार रजत मोहन ने 514 वोटों के बड़े अंतर से यह पद अपने नाम किया।
उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला रोचक रहा। हुलासी राम ने 565 वोट हासिल कर अमित सिंह को पराजित किया, जिन्हें 515 वोट मिले। हुलासी राम ने यह चुनाव 50 वोटों के अंतर से जीत लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल कश्यप और अनुपम अग्रवाल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जयपाल कश्यप को 728 वोट मिले, जबकि अनुपम अग्रवाल को 707 वोट प्राप्त हुए। मात्र 21 वोटों के अंतर से जयपाल कश्यप ने यह पद जीत लिया।
सचिव पद का मुकाबला सबसे अधिक चर्चा में रहा। कड़े और रोमांचक मुकाबले में दीपक पांडेय ने अपने प्रतिद्वंदी गौरव राठौर को 24 वोटों से पराजित कर सचिव पद पर जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान इस पद पर परिणाम को लेकर लंबे समय तक असमंज बना रहा। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर शांतनु मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 881 वोट प्राप्त किए। उन्होंने रीना सिंह को पराजित किया, जिन्हें 419 वोट मिले। शांतनु मिश्रा ने यह मुकाबला 438 वोटों के बड़े अंतर से जीता। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर रोहित कुमार यादव ने 568 वोट हासिल कर मो. आमिर को हराया। मो. आमिर को 334 वोट मिले। इस तरह रोहित कुमार यादव ने 234 वोटों से जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 717 वोट प्राप्त कर ललित कुमार को पराजित किया, जिन्हें 450 वोट मिले। धर्मवीर सिंह ने 267 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
पुस्तकालय सचिव पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सौरभ अग्निहोत्री को 728 वोट मिले, जबकि प्रेरणा को 709 वोट प्राप्त हुए। सौरभ अग्निहोत्री ने मात्र 19 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

जूनियर कार्यकारिणी के लिए हेमन्त भाई, पूजा साहू, रविकर यादव, विनीत सक्सेना, मध्यम सक्सेना और रोहित गंगवार निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं और मिठाइयां बांटी गईं। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित टीम से उम्मीद जताई कि वे बार एसोसिएशन के हित में पारदर्शी, सक्रिय और विकासोन्मुख कार्य करेंगे तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights