मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

January 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ । मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अमीर निशा गोस्त वाली गली बीबी बिल्डिंग निवासी सलमान पुत्र मुतीक कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सलमान ने बताया कि वर्ष 2018 में साबेज पुत्र अजमत की हत्या हुई थी, जिसमें उसके कुछ साथी जेल गए थे। सलमान और उसके साथियों को शक था कि इस मामले में राव दानिश ने मुखबिरी की थी। इसी शक के चलते बदला लेने के इरादे से सलमान ने अपने साथियों फहाद और यासिर उर्फ यासर के साथ मिलकर राव दानिश की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर को सलमान ने अपने दोनों साथियों को अलीगढ़ बुलाया और उन्हें अपने फ्लैट में ठहराया। अगले दिन 24 दिसंबर को सलमान ने दोनों को मेडिकल रोड पर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने एएमयू कैंटीन के पास राव दानिश को गोली मार दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए और बाद में दिल्ली चले गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सलमान के एक अन्य साथी जुबैर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उसके खिलाफ भी विवेचना जारी है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर की शाम करीब 8:45 बजे एएमयू परिसर में स्कूटी सवार नकाबपोश हमलावरों ने राव दानिश अली पर उस समय हमला किया था, जब वह लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहल रहे थे। वह मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले थे और लंबे समय से एएमयू से जुड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights