उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर जिला कारागार में बंद एडीओ पंचायत गजेंद्र की इलाज के दौरान मौत, 6 जनवरी को होनी थी अंतिम सुनवाई

Screenshot 2025-12-25 183747
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

यूपी के बुलंदशहर जिला कारागार में बंद किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, बकरी के साथ कुकर्म और पशु क्रूरता जैसे गंभीर आरोपों में निरुद्ध विचाराधीन बंदी व एडीओ पंचायत गजेंद्र (58) की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार वह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे और अचानक सीने में दर्द उठने के बाद हालत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जेलर अशोक कुमार ने बताया कि मूल रूप से सलेमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी गजेंद्र जिला कारागार में बंद थे। गुरुवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कारागार चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार गजेंद्र का इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल और मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। समय-समय पर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और इलाज के लिए इन अस्पतालों में ले जाया जाता था और वह नियमित रूप से दवाइयों का सेवन कर रहे थे।

पूरा मामला 13 अगस्त 2024 का है, जब अहमदगढ़ थाना पुलिस ने गजेंद्र को बकरी के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) बी, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकारी पद पर तैनात एडीओ पंचायत की गिरफ्तारी के बाद यह मामला जिले में काफी चर्चित रहा और विभाग की छवि पर भी सवाल उठे थे।

कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी और 6 जनवरी को इस मामले की अंतिम सुनवाई होनी थी, जिसके बाद अदालत का फैसला आना था। इससे पहले ही गजेंद्र की मौत हो जाने से मामले का पटाक्षेप हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights