उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में प्रेम प्रसंग के शक में कारपेंटर की गला दबाकर हत्या, पिता-पुत्र व बेटी नामजद, हाईवे जाम

Screenshot 2025-12-25 184737
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर । सहजनवां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 35 वर्षीय कारपेंटर विशाल यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव जोगिया कोल-कटाई टीकर मार्ग पर जोगियाखोर सिवान के गेहूं के खेत में मिला। मौके पर कीचड़ में संघर्ष के निशान, पैरों के निशान, एक लाल रंग का गमछा और हवाई चप्पल पड़ी मिली, जिससे साफ है कि मृतक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कुआवल कला गांव निवासी विशाल यादव पेशे से कारपेंटर था और डेढ़ महीने पहले पिता की मौत के बाद मुंबई से घर आया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई। वह पांच मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन फिर वापस नहीं आया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फॉरेंसिक टीम को खेत में संघर्ष के स्पष्ट संकेत मिले। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और बाइक की चाबी बरामद की गई। मोबाइल की जांच में एक युवती से देर रात तक बातचीत, चैटिंग के साक्ष्य और करीब 20 मिस कॉल मिले हैं। पुलिस के अनुसार विशाल का गांव की ही एक युवती से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता की मौत के बाद गांव लौटने पर दोनों की मुलाकातें बढ़ गई थीं। पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय नाराज ग्रामीणों ने भीटी रावत चौराहे पर गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, लेकिन शाम को लोग फिर धरने पर बैठ गए। मौके पर सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार और सीओ गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने लोगों को शांत कराया।

देर रात मृतक की मां शकुंतला देवी की तहरीर पर गांव के एक पिता-पुत्र और बेटी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार विशाल जिम का शौकीन, मिलनसार और मेहनती युवक था। पिता की मौत के बाद वह परिवार का सहारा बना हुआ था और उसकी शादी को लेकर बातचीत भी चल रही थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा है। पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में तैनात है और हालात पर नजर रखे हुए है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights