श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रायबरेली।  समसपुर के पास एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पटल गई.सभी श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक काफी तेज वाहन चला रहा था और जैसे ही वे समसपुर पहुंचे तो सामने से एक और ट्रैक्टर आ गया. इस दौरान चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया. रफ्तार तेज होने के चलते ट्रैक्टर काफी दूर तक घिसटा और उसके बाद उसका एक पहिया निकल गया. जिसके चलते ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि करीब 35 लोग हादसे में घायल हुए. इनमें से दस की हालत काफी गंभीर थी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रैफर कर दिया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं के दो ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चल रहे थे. इस दौरान उनके सामने एक ट्रैक्टर आ गया. श्रद्धालुओं से भरे पहले ट्रैक्टर ने तेज ब्रेक लगाया और एक तरफ मोड़ दिया. लेकिन दूसरा ट्रैक्टर चालक रफ्तार को संभाल नहीं सका और मोड़ने के दौरान ही उसके ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई. ट्रॉली पलटते ही कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए. वहीं सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल चालक भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई. स्‍थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूच‌ित किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली को हटवाया और घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights