यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 फीसद सफल
लखनऊ। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परिणाम को बेवसाइट पर लोड कर दिया गया है. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 का परिणाम 3.35 बजे जारी हो गया है.इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हैं.
विश्व में सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन करने वाला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने शनिवार दोपहर बहुप्रतीक्षित परिणाम की घोषणा कर दिया. सीआइसीएसई तथा सीबीएसई ने अभी तक इंटर का ही परिणाम घोषित किया है, लेकिन यूपी बोर्ड एकसाथ हाईस्कूल तथा इंटर का परिणाम घोषित किया.
यूपी बोर्ड के करीब सौ वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बिना परीक्षा के परिणाम घोषित किया जा रहा है.इस बार प्रदेश में हाईस्कूल में 29.94 लाख व इंटर में 26.1 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं.

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में हाईस्कूल के 29.94 लाख और इंटर के 26.1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया जाना है. बोर्ड ने 10वीं के परीक्षार्थियों को 9वीं के 50 प्रतिशत व 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन तैयार की है.ऐसे ही इंटर के परीक्षार्थियों को 10वीं के 50 प्रतिशत, 11वीं के 40 व 12वीं प्री-बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन के आधार पर परिणाम लगभग तैयार कर लिया है. पहली बार बिना परीक्षा के बोर्ड का परिणाम जारी होगा.
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें जहां UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 लिखा हो.
अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.
रोल नंबर डाउनलोड करने के यह तरीका अपनाएं
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं
यहां होम पेज पर ‘महत्वपूर्ण सूचना एंव डाउनलोड सेक्शन’ पर जाएं
इसके बाद ‘हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2021 के परीक्षार्थियों द्वारा अपना अनुक्रमांक जानने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डाले और सर्च रोल नंबर पर क्लिक करें















































































