मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में एस एस कॉलेज के पांच खिलाड़ी चयनित

November 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा विगत 7 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहजहाँपुर के एस.एस. कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम के शानदार खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों — प्रीतेश (कप्तान), आकर्षित, फिरदौस, निखिल, कुनेंद्र और सुबोध का चयन 19 नवंबर से 23 नवंबर तक एमजेपीआरयू में आयोजित हुए कैंप के लिए किया गया। इसके उपरांत कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रीतेश (उपकप्तान), आकर्षित (विकेटकीपर), सुबोध, निखिल और फिरदौस को विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है। यह टीम 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले नॉर्थ ज़ोन अन्तरविश्वविद्यालयी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों की इस सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव डॉ अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो आर के आजाद, उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो अजीत सिंह चारग, उपसचिव डॉ प्रांजल शाही सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ ने उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights