नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने एसआईआर कैम्प का किया शुभारम्भ

WhatsApp Image 2025-11-24 at 5.41.43 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के अन्तर्गत नागरिको की सुविधा के लिए पालिकाध्याक्ष फात्मा रज़ा ने सोमवार को कैम्प का शुभारम्भ किया। सभासदों, टैक्स कलेक्टरों और पालिका कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि पालिका क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसे पूरी प्रतिवद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित किया जाए, ताकि समाधान शीघ्र किया जा सके। उन्होंने सभासदों, टैक्स कलेक्ट्रर और कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग देने को कहा। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गणना फॉर्म हर घर तक पहुंचे और मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ को समय से सौंप दें। उन्होंने उन मतदाताओं के नाम शामिल करने पर भी बल दिया, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के हर वार्ड में सभासदों के साथ कर्मचारियों को वार्ड संख्या एक में देवेन्द्र सक्सेना, वार्ड संख्या दो में गजेन्द्र सिंह,वार्ड संख्या तीन में राजीव अनेजा, वार्ड संख्या चार में राम गोपाल, वार्ड संख्या पांच में परवेज, वार्ड संख्या छह में अफसर हुसैन, वार्ड संख्या सात में नरेन्द्र पाल सिंह, वार्ड संख्या आठ में साहिल, वार्ड संख्या नौ में फिरोज अली, वार्ड दस में मोहम्मद इमरान, वार्ड ग्यारह में महेश बाबू, वार्ड बारह में शहजाद अली, वार्ड तेरह में सुमित सिंह, वार्ड 14 में छुन्नन, वार्ड 15 रामदेव आर्य, वार्ड 16 मुशाहिद अली, वार्ड 17 में राशिद अली, वार्ड 18 में राकेश सोनकर, वार्ड 19 में सुरेन्द्र कुमार, वार्ड 20 में साहिर हुसैन, वार्ड 21 में विनोद सोनकर, वार्ड 22 में नारायण दत्त शर्मा, वार्ड 23 में जोगेन्द्र सिंह, वार्ड 24 में जहांगीर, वार्ड 25 में अकील अहमद, वार्ड 26 में मोहम्मद मियां, वार्ड 27 में अब्बास अली, वार्ड 28 में परवेज इकबाल, वार्ड 29 में नौमान साथ ही हेल्प डेस्क नगर पालिका कार्यालय में खालिद अली, लवी कुमार, सोथा भण्डार कुआ लाइब्रेरी में नवेद इकबाल गनी, केशव गंगवार साथ ही एसके कालेज के सामने पार्किंग फील्ड में चन्द्र भूषण और शरीफ अहमद को तैनात किया गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करना किसी भी नागरिक का बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है, उन्होने जोर देकर कहा कि जिस देष में नागरिक मतदाता बनने के अपने अधिकार को समझते है वही लोकतंत्र मजबूत पारदर्षि बनता है। साथ ही सभासदों, टैक्स कलेक्ट्ररों, सफाई नायकों से बीएलओ ने पुनरीक्षण कार्य में आ रही समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिये गये, जिनका समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।
इस अवसर पर पालिका खालिद अली खाॅ, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाष सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेष चन्द्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाष सोनकर, महेष बाबू, मनोज सोनकर, देवेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नोमान, विकास भारद्वाज मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights