बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और कायस्थ समाज के प्रमुख नेता संजीव कुमार सक्सेना का जन्मदिन उनके समर्थकों व साथियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। हाल ही में बीमारी से पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद यह पहला अवसर था, इसलिए कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विशेष रूप से शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन समारोह में कई वरिष्ठ नेता और समर्थक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष हैदर अली, शारिक खान, ज़हीर खान, जावेद बंटी, सिम्पल कन्नौजिया, राजीव, देवेंद्र सिंह, अमित सक्सेना, आशीष, अजय सक्सेना, अश्विनी कमठान, रवि सक्सेना के आर, पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, मनोज धूप आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सक्सेना को फूल-मालाओं से स्वागत कर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।