नगर पालिका का मानचित्रकार 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-11-19 at 7.08.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली/बदायूँ। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल को बड़ी सफलता मिली। नगर पालिका परिषद, कस्बा सहसवान (बदायूँ) में तैनात मानचित्रकार (ड्राफ्टमैन) अन्सार हुसैन को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, ट्रैप टीम प्रभारी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली, अपनी टीम के साथ बुधवार को सहसवान पहुँचे। दोपहर 13:25 बजे, नगर पालिका परिषद सहसवान के मानचित्रकार कक्ष से आरोपी अन्सार हुसैन को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ₹8,000 लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता सिबतेन अली, निवासी मोहल्ला दहलीज, सहसवान, द्वारा बताया गया कि विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव की पत्रावली तैयार करने और आगे की कार्रवाई हेतु ड्राफ्टमैन अन्सार हुसैन द्वारा ₹8,000 की अवैध धनराशि मांगी गई थी। पीड़ित द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत करने के बाद सत्यापन किया गया और इसके बाद ट्रैप टीम ने योजना के अनुसार कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में थाना सिविल लाइन, बदायूँ पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights