19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए 20 नवंबर को रवाना होंगे स्काउट गाइड
बदायूं । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्त्वावधान में ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना सेक्टर 15 आवास विकास परिषद लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक होने जा रही है। इस जंबूरी में जिले के 105 से अधिक स्काउट गाइड यूनिट लीडर प्रतिभा कर रहे हैं। बरेली मंडल की पीजेण्ड शो, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाजा विशेष रूप से प्रतिभागिता रहेगी। प्रतिभागियों को स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना, स्काउट संस्था के अध्यक्ष डीएम अवनीश राय, उपाध्यक्ष डीआईओएस लालजी यादव और बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह संयुक्त रूप से 20 नवंबर को सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाकर जंबूरी के लिए रवाना करेंगे।
इस जंबूरी का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी।
इस जंबूरी में भारत के विभिन्न राज्यों से 30000 स्काउट गाइड यूनिट लीडर, 2000 विदेशी प्रतिभागी, 3000 से अधिकारी स्टाफ और स्वयंसेवक रहेंगे। जंबूरी में विश्व स्तरीय विशेष तैयारियां हो गई हैं। स्काउट गाइड के लिए 3500 टेंट, 1600 स्नानघर, 1600 शौचालय, 64 रसोईघर 100 बिस्तरों का अस्पताल एवं डिस्पेंसरी, 100 प्रदर्शनी स्टॉल सो दुकानों की जंबूरी मार्केट, दो मीटिंग हॉल उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी हाल, वाई-फाई जोन, विभिन्न विभागों के कार्यालय, एडवेंचर एरिया हाई रोड फैन बेस एडवेंचर पार्क, ग्लोबल विलेज, शुद्ध पेयजल हेतु वाटर एटीएम रहेंगे। इसकी तैयारीयां की जा चुकी है। जिले से 105 से अधिक स्काउट गाइड और यूनिट लीडर। डीटीसी सतपाल गुप्ता के नेतृत्व में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे स्काउट भवन से जंबूरी के लिए बस द्वारा रवाना होंगे। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए जंबूरी में पहुंच चुके हैं।
इस जंबूरी में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, राधेलाल इंटर कॉलेज कछला, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली, संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के अलावा स्वतंत्र दल के स्काउट गाइड जंबूरी में प्रतिभाग कर रहे हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जंबूरी अंतरराष्ट्रीय भाईचारे के साथ ही जीवन के मूल्यों, संस्कारों और नेतृत्व के गुणों को भी सिखाती है। जंबूरी को अक्सर स्काउट जीवन का शिकार अनुभव कहा जाता है। यह आत्मनिर्भरता का अद्भुत अनुभव करती है। जंबूरी की उत्पत्ति 1960 में इंग्लैंड के डार्सेट प्रांत के ब्राउन सी दीप पर हुई। स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ लार्ड बेडेन पावेल ने 21 बालकों का प्रयोगात्मक शिविर लगाकर शुभारंभ किया था। जिसमें साहसिक कार्यों और जीवन शैली को सिखाया गया। विश्व व्यापी स्तर पर स्काउट एक दूसरे से मिले इसके लिए जंबूरी की अवधारणा जन्मी। सबसे पहले राष्ट्रीय जंबूरी 1953 में हैदराबाद में हुई। अब तक 18 राष्ट्रीय जंबूरियां आयोजित हो चुकी हैं। 1964 में प्रयागराज में राष्ट्रीय जंबूरी हुई थी। 61 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक हो रही है। इस जंबूरी में 20 नवंबर से स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। इस जंबूरी की मेजबानी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में की जा रही है। जंबूरी को ऐतिहासिक जंबूरी बनाने के लिए मुख्यमंत्री के सख्त दिशा निर्देश है कि हर विभाग मुस्तादी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
जंबूरी की प्रमुख गतिविधियां-
साहसिक गतिविधियां –
हाई रोप्स, जिपलाइन, एडवेंचर पार्क, ट्रैकिंग।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-
लोक नृत्य, नाटक, गीत, ग्लोबल विलेज।
शैक्षिक गतिविधियां-
गांठें बंधन, फर्स्ट एड, जीवन रक्षा कौशल।
विज्ञान एवं तकनीकी-
रोबोटिक्स, विज्ञान प्रदर्शनी।
सेवा गतिविधियां-
पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट।
खेलकूद- टीम गेम्स, स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं होगी।




















































































