मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में बीसीए की टीम नोवा माइंडस का स्मार्ट सिटी इंडिया हैकरटोन 2025 ग्रैंड फिनाले के लिए चयन

November 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली कॉलेज, बरेली के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, एआईसीटीई और इनोवेशन सेल द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया (एसआईएच) 2025 में कॉलेज की टीम “नोवा माइंडस” का चयन देशभर से आए लाखों हैका थान प्रतिभागियों में से ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। इस वर्ष एसआईएच 2025 में देशभर के विभिन्न संस्थानों से 13,91,884 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 68,766 टीमों ने अपने नवाचारपूर्ण समाधान प्रस्तुत किए। इनमें से चुनिंदा टीमों को फाइनल राउंड में स्थान मिला है, जिनमें बरेली कॉलेज की टीम नोवा माइंडस भी शामिल है। टीम का नेतृत्व सोहम शर्मा (टीम लीडर) कर रहे हैं। टीम के अन्य सदस्य हर्षित मिश्रा, ऋचा जोशी, संगम वशिष्ठ, तानिया और सुहानी सिंह ने मिलकर अपने इनोवेटिव आइडिया पर शानदार कार्य किया, जिसके आधार पर टीम का चयन हुआ।
देव एक्स स्किल द्वारा आयोजित कॉलेज-स्तरीय आंतरिक एसआईएच हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया था, जिसके बाद अब टीम को आधिकारिक रूप से ग्रैंड फिनाले के लिए आमंत्रित किया गया है। टीम 8 से 12 दिसंबर 2025 तक होने वाले फिनाले में अपना नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेगी।
कॉलेज की कंप्यूटर साइंस एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी डॉ. रोमा सक्सेना ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा “टीम नोवा माइट्स ने कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्व से रोशन किया है। यह सिद्ध करता है कि हमारे छात्र तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अत्यंत सक्षम हैं।”
कॉलेज के डायरेक्टर एवं चीफ प्रॉक्टर ने भी छात्रों को इस अद्भुत उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएँ दीं।
टीम की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे कॉलेज में उत्साह और गर्व का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights