कन्या को विवाह में फ्रिज के साथ अन्य अनेक उपहार दिए गए

WhatsApp Image 2025-11-18 at 4.28.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के अंतर्गत कुटुंब वैवाहिक संगम के माध्यम से एक जरूरतमंद कन्या सौ. एकता को उसके विवाह में सहयोग देने के लिए बरेली के अनेक समाजसेवी आगे आए और अनेक उपहार उसको भेंट किए। भाजपा नेता और समाजसेवी दक्ष शर्मा ने एक फ्रिज भेंट किया। अन्य लोगों ने नकद धनराशि के अलावा बर्तनों का सेट, साड़ियां, घड़ी, क्राकरी मेकअप किट शेरवानी आदि अनेक उपहार भेंट किए। आज का ये कार्यक्रम कुटुंब वैवाहिक संगम के अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास बिहारी पुर खत्रियान पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था ने निश्चित किया है कि कुटुंब वैवाहिक संगम में पंजीकृत जो भी जरूरतमंद कन्या होगी, उसको घर के जरूरत की वस्तुएं अवश्य ही भेंट की जायेंगी ताकि कन्याओं का समुचित विवाह हो सके और निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत विवाह हो सके। कुटुंब वैवाहिक संगम के अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कन्या एकता को विवाह हेतु शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं और कहा कि परिवार में प्रेम और एकता बनाए रखने की आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिला‌ विंग की पदाधिकारी किरन कथूरिया और अलका त्रिवेदी ने सभी सामग्री कन्या एकता को सौंपी और उसके मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सुनील रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, पंकज कक्कड़, विनोद गुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, डॉ सुरेश रस्तोगी नीरू रस्तोगी, अलका त्रिवेदी, किरन कथूरिया, आशा शर्मा, अनिल शर्मा, आभा गुप्ता, पूजा शर्मा, रंजना कक्कड़, कंचन रस्तोगी, मीनू रस्तोगी, प्रवेश रस्तोगी, विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा आदि प्रमुखता से लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights