बरेली। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फ़ेडरेशन के आवाहन पर पूरे भारतीय रेलवे की सभी लोको लॉबियों पर धरना प्रदर्शन किया गया। एन ई रेलवे मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष और ए आई आर एफ के जोनल सेक्रेटरी बसन्त चतुर्वेदी की अगुवाई में बरेली सिटी लोको लॉबी पर धरना दिया गया जिसमे मुख्य रूप से रनिग भत्ते की बढ़ोत्तरी की माँग की गई। चतुर्वर्दी ने बताया की मंहगाई भत्ता पचास प्रतिशत हो जाने के बाद सभी भत्तों में पचास प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई लेकिन केवल रनिंग कर्मचारियों को मिलने वाले रनिंग भत्ते में पच्चीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी नहीं की गई जो फ़्रंट लाइन कर्मचारियों के साथ अन्याय है चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारत सरकार शीघ्र ही इसकी घोसड़ा नहीं करती तो एआईआरएफ कोई भी बड़ा कदम उठाने को बाध्य होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकता बनाये रखने का आवाहन किया। धरने में रोहित सिंह, संजय त्यागी, ताजुद्दीन खान,छवि लाल यादव,रामबली सिंह, अजीत कुमार मौर्य, दीनबंधु, सुमन कुमार,एस के सुमन,एस पी सिंह,यशपाल सिंह,राजन कुमार,मुबारक अंसारी,गौरव सक्सेना,राजेश कुमार सिंह, दीपक कान्त,के के विश्वकर्मा, एन एस राणा,कुंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार,दीपक कुमार, आशीष सक्सेना,राजू कश्यप,संजीव कुमार,राकेश सैनी,विनोद उरांव , शमसुद्दीन, फ़िरोज़ खान,एम एस यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।