ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन सम्पन्न, 250 मेधावी बच्चों व वृद्धजनों का सम्मान
बरेली। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन रविवार को संजय कम्युनिटी हाल में आयोजित किया गया। अधिवेशन का मुख्य विषय “पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन में ब्राह्मणों की भूमिका” रहा, जिस पर विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संगठन के चुनाव फरवरी–मार्च 2026 में कराए जाने पर सहमति भी बनी। सभा में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज के लगभग 250 मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक नीरजानंद महाराज ने की। मुख्य अतिथि राहुल द्विवेदी, राष्ट्रीय चेयरमैन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) रहे। मुख्य वक्ता सोहन लाल शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. साधना मिश्रा प्रदेश चेयरमैन (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन) एवं प्रदेश अध्यक्ष, महिला ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश शर्मा ने किया। मंच पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविंद्र शर्मा, नितिन शर्मा एडवोकेट, जे.पी. दीक्षित, प्रवीण शर्मा, शशि शर्मा, डॉ. सुरभि शर्मा, राज शर्मा, डॉ. श्वेतकेतु शर्मा सहित कुल 28 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
