मीरगंज विधानसभा में निकली एकता यात्रा

hhhgh
previous arrow
next arrow

बरेली। सरदार वल्लभ भाईं पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा मीरगंज विधानसभा में कन्नोजिया कॉलेज से शुरू होकर अगरास तिराहा होते हुए फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुई। एकता यात्रा में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना रहे। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकरताओं और विद्यालयों के छात्र छात्राओं, व्यापारी वर्ग, युवाओं व जन सामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य के द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता में सरदार वल्लभभाईं पटेल जी का योगदान अद्वितीय है। उ्होंने देश की सैकडों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने के बाद भी सरदार पटेल जी को कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया लेकिन भाजपा ने ही सरदार पटेल जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान भी सशक्त रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल वह महान शक्ति थे जिन्होंने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रनायक पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता, भाईचारा व राष्ट्रहित के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व ने भारत को एक सशक्त संघीय ढांचा प्रदान किया। उनकी 150वी जयंती के अवसर पर निकाली गई यह पदयात्रा राष्ट्रएकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने का भी प्रतीक है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि कि सरदार पटेल जी भारत की सृदृढ़ता के प्रतीक और आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले लौहपुरुष थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने और सरदार पटेल के विचारों को जन–जन तक पहुँचाने का ऐतिहासिक माध्यम सिद्ध होगी। मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता के कारण ही भारत अखंड हुआ। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के विचार और राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने पदयात्रा में बहुत बड़ी संख्या में आये सभी सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओ व छात्र-छात्राओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ डी सी वर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व जिला अध्य्क्ष रविन्द्र सिंह राठौर, पूरण लाल लोधी, राजकुमार शर्मा, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक अंकित शुक्ला, अजय सक्सेना, तेजेश्वरी सिंह, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सत्येंद्र गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी, अभय चौहान, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, तेहपाल फौजी, अजय राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव गुप्ता, मुन्नु गंगवार, धर्म विजय गंगवार, मंडल अध्य्क्ष कैलाश शर्मा, अनिरूद्ध सिंह, मुनीश शर्मा, अजयवीर सिंह, मीना गंगवार, रीता गुप्ता, विजय लक्ष्मी गंगवार, राजकुमारी सिंह, प्रिया रस्तोगी, मुकेश राजपूत, शिवम शर्मा, अजय अरोरा, यशवंत सिंह, सुधीर शर्मा, रमेश कुर्मी, यशपाल यादव, आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights