बदायूं। विश्व हिंदू परिषद ने वंदे मातरम समारोह सप्ताह के दूसरे दिन सुभाष चौक पर जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कार्यक्रम का प्रारंभ सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़कर किया । जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देना था। इस मौके पर महेंद्रपाल सिंह,नीरज कोचर,अरविंद गुप्ता,राजेश सपरा,अमन साहू,ऋषि वर्मा,आमोद चाणक्य,रचित भारद्वाज,संजीव गुप्ता,मयूर गुप्ता,राजेंद्र भारद्वाज आदि लोग मजूद रहे l