उझानी। नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित किड्स प्लैनेट प्ले ग्रुप में बाल दिवस का रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चे नायक और नायिका बनकर आए और सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की । बच्चों ने नृत्य किया, डायलॉग बोले और रैंप वॉक भी की। बच्चों को कार्यक्रम में बहुत ही ज्यादा आनंद आया बच्चों का उत्साह देखने लायक था बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है तथा जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में बताया।। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण भी हुआ। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सुलेख प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।