कांग्रेस द्वारा किया गया देश निर्माण; भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही:ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-11-14 at 6.43.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार परशुराम चौक स्थित बीएलए 1 कार्यालय / शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई एवं नेहरू के चित्र पर मालार्पण करने के उपरांत कार्यालय पर गोष्ठी की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के अवसर पर बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह रहे इस अवसर पर बीएलए 1, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेहरू ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, संविधान सभा को दिशा दी और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली की नींव मजबूत की। उन्होंने कहा कि नव स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र की स्थापना और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती की शुरुआत नेहरू ने की। ओमकार सिंह ने कहा भाजपा बार बार 70 साल का रोना रोया करती है जिनको में बताना चाहता हूं उन्होंने 1951 में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत कर देश में योजनाबद्ध विकास, उद्योग, कृषि और अवसंरचना निर्माण की नींव रखी। भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला जैसे स्टील प्लांट और एचएएल, आईटीआई, बीएचईएल जैसे भारी उद्योगों की स्थापना भी उनके कार्यकाल में हुई जिसको बेचने का कार्य भाजपा कर रही है इसलिए वोट चोरी कर अपनी सरकार बना रही है जिससे देश को बेचने का कार्य आसानी से कर सके इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा नेहरू ने वैज्ञानिक सोच और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप आईआईटी, इसरो के पूर्ववर्ती INCOSPAR, सीएसआईआर और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना हुई। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की स्थापना कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत को स्वतंत्र और संतुलित स्थान दिलाया। कृषि सुधार और सिंचाई परियोजनाएं भी उनके प्रमुख कार्यों में शामिल थीं। इस अवसर पर किशन कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा, जिसमें विश्वविद्यालयों की स्थापना, वैज्ञानिक शिक्षा पर जोर और बच्चों के कल्याण के लिए नीतियां शामिल हैं, यही कारण है कि देश बाल दिवस मनाता है। इस अवसर पर शहर सचिव शमीम अहमद फौजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए शहर महिला कांग्रेस आसमा बी ने गोष्टी का संचालन किया इस अवसर पर हरीश चंद्र कश्यप, संगीता एडवर्ड, शहजाद खान, मुन्ना लाल पाल, श्याम सिंह, राजेश, वीरेश, जमीर हसन, सितारा बी, जेबा बी, बख्तियार, भूपेंद्र, राज बेटा यादव, बलवीर, राजेंद्र आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights