एसकेएलएम विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2025-11-14 at 4.08.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एस.के.एल.एम. विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम को मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में आमंत्रित किया गया, जिनका विद्यालय प्रबंधन द्वारा ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित फूड स्टॉल लगाए गए, जिनमें प्रमुख रूप से — पंजाबी ढाबा, चाइनीज़ फूड स्टॉल, टी–पकौड़ी स्टॉल, गोलगप्पे स्टॉल एवं फ्रूट चाट स्टॉल— विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से बच्चों ने जिम्मेदारी, टीमवर्क एवं प्रबंधन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में अनेक खेलकूद कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसाइटी की टीम —रिदा तनवीर (निदेशक, आर.टी.एम. सोसाइटी), वैष्णवी पटेल, मुशीर अली, नीशू खान एवं लोकेश पटेल — मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रही और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की ओर से विद्यालय प्रबंधक पी.डी. सिंह, प्रधानाचार्या रजनी शर्मा तथा संपूर्ण विद्यालय स्टाफ कार्यक्रम में सहभागी रहे एवं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और क्षमता-विकास जैसे क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य निरंतर समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। संस्था ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी ऐसे ही जनहितकारी, प्रोत्साहनात्मक एवं विकासोन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights