बरेली। हरियाणा में कथित वोट चोरी के खुलासे के बाद राजधानी दिल्ली में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई BJP–ECI की कथित मिलीभगत के विरोध में किया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में निकले इस विरोध मार्च ने दिल्ली की सड़कों पर खूब हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठे सवालों के विरोध में “लोकतंत्र की शवयात्रा” भी निकाली। इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और गिरफ्तारी देकर आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाया। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है, जिसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।