बरेली।कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही विद्यार्थियों ने सलामी दी और तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर गूंज उठा।छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड ने सभी का मन मोह लिया। ड्रम की थाप के बीच राष्ट्रीय गान के साथ वंदे मातरम् और मनमोहक झंडा गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा काव्य पाठ और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में प्रेम शंकर अग्रवाल, संजय गोयल, शशिकांत मोदी, नरसिंह मोदी, जुगल किशोर साबू, नरेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।