बरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बालजाती कन्या इंटर कॉलेज, पुराना शहर बरेली में 27वें विशाल हरियाली तीज मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष अमित कठेरिया के नेतृत्व में आयोजित मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने फीता काटकर विधिवत किया। मेले में महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले तथा विभिन्न प्रकार के सुंदर स्टॉल लगाए गए। मेले में लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय पार्षद अजय कुमार रत्नाकर, वार्ड नंबर-11, पार्षद छग्गामल मौर्य, वार्ड नंबर-6, वरिष्ठ समाजसेवी एवं डिप्टी पोस्ट वार्डन जगदीश प्रसाद, सूरजपाल, सुंदरलाल सागर, सुंदरम मौर्य, नीलम, चंद, रामबाई यादव, आकाश सहित मेला समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर आयोजन का आनंद लिया।