स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने लिया गंगा, गौ, बेटी और पर्यावरण बचाने का संकल्पतिरंगा यात्रा में युवाओं और मातृशक्ति ने दिखाया उत्साह
बरेली। माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फेराया और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश सक्सेना के नेतृत्व तथा संरक्षक सीएल शर्मा के संरक्षण में जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइंस में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ उद्योगपति डॉक्टर पवन सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सुनयना स्पेंसर के नेतृत्व में युवा कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ नाटकों के मंचन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। युवा कवि रितेश साहनी ने काव्य पाठ से समां बांधा। डॉक्टर रजनीश सक्सेना ने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन और कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री गंगा, गौ, बेटी एवं पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ, रक्तदान महादान, सनातन और आध्यात्म चिंतन के प्रति जागरूकता का संकल्प भी दिलाया गया। एशियन नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।द्वितीय सत्र में जीवन ज्योति कैंपस से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो नावेल्टी चौराहा होते हुए पटेल चौक पर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। युवाओं के साथ महिला शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
तृतीय सत्र में अखिल भारतीय आर्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्देश पर आर्य समाज अनाथालय, सिविल लाइंस में फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष अमर सिंह परमार ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
















































































