बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। पैकेटों में दूध, ब्रेड, केला, सेब सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ, कोतवाली इंस्पेक्टर और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी की मौजूदगी में मरीजों को नाश्ते के पैकेट बांटे गए।इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि समाजसेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदुस्तानी हैं और स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का माहौल है।उन्होंने बताया कि पीस कमेटी आगे भी जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर करने का प्रयास करेगी। कमेटी की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए भी लगातार सेवा शिविर लगाए जाते हैं, जहां पुष्प वर्षा, फल और जल वितरण के साथ मेडिकल कैंप लगाकर दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने में भी सहयोग किया जाता है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी, प्रदेश महासचिव मोंटू दादा, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, आजम खान, मोनू खान, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग खुशनुमा खान, जिला अध्यक्ष महिला रुकसार खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।