मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: ‘मैं नये भारत का चेहरा हूँ’ नृत्य और देशभक्ति गीतों से विद्यार्थियों ने मोहा मन

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डोहरा रोड स्थित श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय के युवा निदेशक त्रिजित अग्रवाल द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के स्वरों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार द्वारा युवा निदेशक त्रिजित अग्रवाल का गर्मजोशी से अभिनंदन और भव्य स्वागत किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा एक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘पैट्रियोटिक फ्यूजन’ रहा, जिसने अपनी मासूमियत और ऊर्जा से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद कक्षा बारह ‘ड’ की मेधावी छात्रा माहिका सक्सेना ने अंग्रेजी भाषा में एक अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक भाषण (स्पीच) दिया, जिसमें उन्होंने देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
देशभक्ति के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कक्षा सात और आठ के छात्रों ने ‘वन्दे मातरम् : द फाइटर एंथम’ गीत की बेहद जोश से भरी प्रस्तुति दी। वहीं, कक्षा आठ ‘स’ की छात्रा ध्रुवी गुप्ता ने हिंदी में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। इसके बाद कक्षा सात के विद्यार्थियों द्वारा ‘मैं नये भारत का चेहरा हूँ’ विषय पर आधारित एक शानदार संगीत्मक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने नए भारत की प्रगतिशील सोच को दर्शाया। इसी कक्षा की छात्रा रक्षिता भारद्वाज ने देश की आन-बान-शान पर केंद्रित एक सुंदर कविता का पाठ किया।प्राथमिक वर्ग के छात्रों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों ने ‘ओ देश मेरे तेरी शान के सदके’ मैशप पर अपनी सुरीली और थिरकती हुई प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके बाद कक्षा ३ से ६ के छात्रों ने सामूहिक रूप से ‘वतन याद रहेगा’ गीत गाकर अमर शहीदों की शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विद्यालय के युवा निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना बहुमूल्य संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने, अनुशासित रहने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया। निदेशक के प्रेरणादायी संबोधन के तुरंत बाद कक्षा पाँच के छात्रों ने ‘बढ़ते चलो’ गीत पर एक अत्यंत ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अंत में, राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के सामूहिक गान के साथ श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल परिसर में इस भव्य और ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंत्र माहेश्वरी व श्रेष्ठी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights