बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, हजारों दीपों से जगमगाया परिसर

hhhgh
previous arrow
next arrow

बरेली के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आज देव दीपावली पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि तीनों लोको पर त्रिपुरासुर राक्षस के आतंक तथा अधर्म से सभी देवता तथा मानव आतंकित रहते थे। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शंकर ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके , उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया था और इसी कारण भगवान शंकर का एक नाम त्रिपुरारी भी है। प्रसन्न होकर देवताओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया और तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाती है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मन्दिर में काफी संख्या में भक्तों ने हजारों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित करके पावन देव दीपावली पर्व मनाया गया।
मन्दिर के भक्तजनो ने पूरे मन्दिर को बहुत सुंदर रंगोली से सजाया था। मन्दिर प्रांगण में आज महा आरती का भी आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल,कथा व्यास माधव कृष्ण उपाध्याय ,सुभाष मेहरा,विनय कृष्ण ,पं रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights