बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा के सौजन्य से आज डॉ भीमराव अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें पूरे जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए तथा इसमें जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के 1043 पंजीकृत के सापेक्ष लगभग 1000 बच्चों ने प्रतिभाग किया । उक्त प्रोग्राम भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह लेफ्टिनेंट से नि जिला महामंत्री प्रशासन नरेश पाल सिंह जिला महामंत्री वित्त नीटू सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल संत संरक्षक भीम सेन सागर , प्रांतीय महामत्री उत्तर प्रदेश राधेश्याम बौद्ध प्रान्तीय उपाध्यक्ष राधेश्याम बौद्ध मंडल अध्यक्ष जे पी सागर उर्फ छोटू भैया, हरीश दिनकर एवं महिपाल सिंह टंडन जिला उपाध्यक्ष अमित भास्कर के साथ धर्मपाल सिंह प्रधानाचार्य, अंजनी कुमार,, ज्ञान सिंह टंडन ,अरविंद कुमार एवं समस्त स्टाफ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विद्यालय पडौआ, अनिल सागर, महेश कुमार, मनीष कुमार, उषा संत, शकुंतला, पप्पू सिंह, सरिता दिनकर, आदेश मोहन, अंकिता सागर, मौली दिनकर, योगेश कुमार सिंह, एडवोकेट जुगल किशोर, रेखा भारती रोहित कुमार, अरविंद कुमार जिज्ञासु, पृथ्वी पाल सिंह, सूरज पाल सिंह, रोहित कुमार सिंह, एवं अभिषेक सिंह, दौलत राम जी, सूरजपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, आदित्य प्रभाकर, मोहर सिंह, आदित्य प्रभाकर उर्फ विकास बाबू, बुधपाल सिंह गौतम, एवं उत्तमचंद आदि ने सहयोग किया।