गुरु पूर्णिमा को गंगा स्नान करने आया युवक डूबा,गोताखोर कर रहे तलाश

4bf38fe0-68e6-48e1-b6f6-3ac3604de990
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला में गंगा स्नान को गैर जनपद में रहने वाला युवक गुरु पूर्णिमा पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था।गंगा स्नान करते समय युवक डूब गया।युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरो से युवक को तलाश करा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार की सांय चार बजे के समीप गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद हाथरस थाना सासिनी के ग्राम कटैलिया निवासी पुष्पेंद्र उर्फ नीकू (38) पुत्र योगेंद्र अपने दोस्तों के साथ कछला गंगा स्नान करने आया था।दोस्तों के साथ गंगा स्नान करते समय पुष्पेंद्र गहरे पानी में बहने लगा।युवक को डूबते देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह पानी में डूब गया।पुष्पेंद्र को गंगा में डूबने के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर एस.आई अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और डूबे युवक को गोताखोरों की मदद से तलाश किया,लेकिन रात तक गोताखोर युवक को नहीं ढूंढ पाये थे।रविवार की सुबह होते ही गोताखोर दोबारा युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।युवक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन कछला गंगा घाट के तट पर पहुंच गये और गोताखोरों की मदद से युवक की गंगा में खोज करा रहे हैं।वहीं परिजनों का युवक के गंगा में डूबने से रो-रोकर बुरा हाल है।समाचार लिखे जाने तक गोताखोर युवक को खोज नहीं पाये हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights