उझानी। परम पूज्य आचार्य श्री वसुनन्दी जी मुनि महाराज का आज ससंघ मंगल प्रवेश उझानी नगरी में हुआ। महाराज जी के आगमन पर जैन समाज में अजब सा उल्लास, उत्सव व त्योहार जैसी खुशियां दिखाई दी। पूरे नगर के मुख्य मार्गो को सजाया गया। महाराज जी का मंगल बिहार सुबह 6:30 बजे हुआ। जैन समाज के सभी साधर्मी बंधु व महिलाएं माताजी एवं महाराज जी के साथ पदयात्रा में शामिल हुई। कल्याण सिंह चौक बाइपास पर कोल्ड स्टोरेज में प्रथम पद परीक्षालन पद परीक्षालन महाराज जी का हुआ। तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्गो से महाराज जी दिगम्बर जैन मंदिर, में श्री जी दर्शनार्थ पधारे। गुरु जी ने सभी जैन समाज के उल्लास को देखते हुए सभी को आशीष वचन देते हुए आशीर्वाद दिया। उसके बाद वसुनन्दी जी महाराज पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम स्थल कृष्ण प्रभा वेंकट हाल में ससंघ विहार हुआ । ज्ञात रहे कल से शुरू होने वाले चार दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की वहीं आहारचार्य मंगल संपन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, महामंत्री अर्जित जैन, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, सुरेश चंद्र जैन,अशोक जैन, राकेश कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन,सम्यक जैन, निखिल जैन,रजनी जैन,संगीता जैन,रीता जैन,प्राची जैन,अनामिका जैन, साक्षी,भावना,पूजा जैन विनीत कुमार जैन बिन्नी, अरविंद जैन, प्रमोद जैन, राजेश जैन,अरूण जैन,नारायण जैन आदि सजातीय मौजूद रहे!