बरेली । थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव जुआ जवाहरपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील कश्यप पुत्र बुद्धसेन को सांप ने डस लिया परिवार बालों ने अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया सुनील मजदूरी करता है शनिवार को सुनील अपने खेत पर गया था बहा पर मेड के किनारे की घास को काटने लगा उसी दौरान सांप ने हाथ की उंगली में डस लिया सुनील भागता हुआ घर आया उसने घर वालो को बताया सांप ने डस लिया है उसकी हालत बिगड़ने लगी परिवार वालों ने सुनील कश्यप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तीसरे दूसरे दिन सुनील की इलाज दौरान मौत हो गई परिवार बालों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।