बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बक्सरिया मोहल्ला निवासी सौरभ यादव पुत्र राकेश कुमार की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सौरभ किसी घरेलू कार्य से बाजार जा रहा था । दोपहर में किसी बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सौरभ यादव को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सौरभ यादव की पत्नी अरुणा यादव और एक बेटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस ने टक्कर मारने बाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।