श्री सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक महोत्सव 26 अक्टूबर से, होंगे भजन संध्या और धार्मिक प्रवचन
बरेली। पंजाबी कॉलोनी, मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक कार्तिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में वर्ष 1952 से चली आ रही परंपरा के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 5 बजे शालिग्राम जी के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक, 20 विशेष आरतियाँ और सत्संग का आयोजन होता है। सुबह 8 बजे मंगला आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ प्रतिदिन के कार्यक्रम का समापन किया जाता है।महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।श्रृंखला की शुरुआत 26 अक्टूबर को सायं 6 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ से होगी, जिसका पाठ डॉ. बृजेश यादव करेंगे, 27 अक्टूबर को श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा हरिनाम संकीर्तन,
28 अक्टूबर को मंदिर के पुरुष एवं महिला मंडल द्वारा हरिनाम भजन संध्या होगी।
29 अक्टूबर को “एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम” में वृंदावन के महावीर शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे,
जबकि 30 अक्टूबर को “एक शाम ठाकुर ठकुरानी के नाम” कार्यक्रम भैया यशु बजाज और लवी बहिल (बांके बिहारी क्लब, जगराओं, पंजाब) के सहयोग से आयोजित होगा।
31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चार दिवसीय मानस चिंतन सत्र में दिल्ली के मनीष चौहान “आज की व्यस्तता व तनावपूर्ण जीवन को सरल व भक्ति से ओतप्रोत कैसे बनाएं” विषय पर प्रवचन देंगे।4 नवम्बर को सायं 7 बजे “एक शाम खाटू बाबा के नाम” संजय पारिख (जयपुर) के सान्निध्य में होगी।
5 नवम्बर को दोपहर 12 बजे धार्मिक सेवा समिति द्वारा संकीर्तन के बाद भव्य भंडारा आयोजित होगा, जो दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक चलेगा।प्रेस वार्ता में अध्यक्ष कवल नयन सपरा, संरक्षक तिलक राज दुसेजा, डा. के.एम. अरोरा, राकेश नरूला, रजनीश चान्दना, बृज मोहन कक्कड़, जनक राज अरोरा, उमेश धमीजा, सुनील बांगा, अमित पाल, पुनीत अरोरा, पवन चान्दना, अंकित सबलोक, संजीव मुखर्जी, विशाल भसीन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजन में अजय अरोड़ा सह सचिव, मनमोहन सब्बरवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संजीव चांदना सचिव की विशेष भूमिका रहेगी।













































































