द्वि शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता को सशक्त और समृद्ध बनाने पर हुआ मंथन

WhatsApp Image 2025-10-24 at 2.58.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फिरोजाबाद (सिरसागंज)। हिंदी पत्रिकारिता के द्वि शताब्दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने हिंदी पत्रिकारिता को सशक्त और समृद्ध बनाने पर मंथन किया। जिसमें पत्रकारों से हिंदी पत्रकारिता की शुचिता के प्रति समर्पण भाव से काम करने की सलाह दी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा और हिंदी पत्रकारिता देश की आत्मा है। इस अवसर पर देश भर से आए वरिष्ठ पत्रकारों और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही जनपद के सभी पत्रकारों को प्रतीक चिंह और शॉल उढ़ाकर एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने की। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह रहे। मंचासीन अतिथियों में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के संयोजक प्रमोद गोस्वामी, संरक्षक सुरेंद्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार के बक्स सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, महामंत्री संतोष भगवन, कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, डीएम शर्मा, उमाकांत पचौरी, सुनील वशिष्ठ , राजीव शर्मा, अमित उपाध्याय और जितेंद्र शर्मा एवं चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, डा. गुरुदत्त सिंह, बीएसए आशीष पांडे, और जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र सिंह का संस्था के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री दिनेश वशिष्ठ ने बुके देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए हिंदी पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हिदी पत्रिकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों को एक पत्रकार ईमानदारी और निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए निर्वहन कर रहा है। जो समाज की हर अच्छाई, बुराई और समाज में फैली कुरीतियों को जनता के सामने लाकर उजागर करता है और समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करता है। लेकिन जब पत्रकारिता दिवस आता है तो अभावों में अपने कर्तव्य का पालन करने वाले पत्रकारों के लिए कोई सामाजिक, राजनैतिक या प्रशासनिक संस्थाएं आगे नहीं आती हैं। संस्थाओं को पत्रकारिता दिवस पर उनका उत्साह एवं हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करना चाहिए। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए ने शीघ्र ही आने वाले माह में कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व प्रथम दिन प्रथम सत्र में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया की पत्रिका आत्म मंथन का विमोचन करते हुए कहा था कि हमें हिंदी पत्रकारिता की शुचिता के प्रति समर्पित भाव से काम करना चाहिए। हिंदी पत्रकारिता पत्रकारिता की नींव है। सभी पत्रकार हमारे लिए सम्मानित हैं।
हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश की प्रधान संपादक डा. अमिता दुबे ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के नव निर्माण की सशक्त जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता हिंदी पत्रकारिता देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।इस दौरान अरुण तिवारी, प्रमेंद्र यादव, दीपक सोलंकी, निकुंज यादव, राजेश द्विवेदी, राजीव सक्सेना, उमाकांत पचौरी, बिजेंद्र सिंह, कौशल राठौर, अश्वनी मोहन शर्मा, संजीव दुबे, अशोक कुमार, संजय कुमार, सचिन जैन सहित बड़ी संख्या में जनपद से आए हुए पत्रकार और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश मणिकांचन ने किया। समापन की घोषणा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने करते हुए सभी अतिथियों और देश के प्रत्येक कोने से आए लोगों का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights