साइबर ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, फर्जी आधार व मोबाइल जब्त

WhatsApp Image 2025-10-24 at 1.26.01 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। साइबर क्राइम नियंत्रण के लिये गठित विशेष टीम ने विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी कर रहे सक्रिय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का उपयोग किए गए मोबाइल नंबर/बैंक खातों के जरिये कई राज्यों (पश्चिम बंगाल, बिहार, गुड़गांव) से दर्ज शिकायतों में नाम जुड़ा मिला था।
साइबर क्राइम थाना बरेली द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान एनसीआरपी नंबर 33208250067521, 21308250038089 व 20508250033334 से मिले विवरणों को ट्रेस करते हुए जनपद बरेली में लिंक मोबाइल नंबर व बैंक खाते की पड़ताल की गई। आरोप के अनुसार गिरोह से सम्बन्धित संदिग्ध विक्की साहू पिता रोशनलाल साहू निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली को टीम ने दिनांक 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, जानकारी सार्वजनिक होने का क्रम 23 अक्टूबर को रहा। उसके कब्जे से दो मोबाइल, एक सिम कार्ड तथा चार फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए।गिरफ़्तार अभियुक्त ने पूछताछ में माना कि वह जामताड़ा, झारखंड स्थित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बताया गया कि गिरोह भोले-भाले लोगों को पैसों के लालच पर बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करता है तथा खुलवाए गए खातों को अपराध के प्रयोजन हेतु अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराता है। अभियुक्त के अनुसार वे इन खातों से लिंक मोबाइल नंबरों का QR कोड बनाकर गिरोह के अन्य सदस्यों को भेजते हैं, जिससे खातों का वास्तविक नियंत्रण बाकी सदस्यों के पास चला जाता है। गिरोह का संचालन हिस्सों में बंटा होता है प्रत्येक सदस्य का अलग काम होता है और मुनाफ़े में 15 प्रतिशत कमीशन मिलता है। पुलिस कार्रवाई होने पर, अभियुक्त ने बताया कि संबंधित एटीएम कार्ड व सिमकार्ड निकालकर नष्ट कर दिए जाते हैं।पुलिस टीम में निरीक्षक नीरज सिंह,हेड कांस्टेबल विलीश कुमार , कांस्टेबल विवेक कुमार और मनीष कुमार थे।
पुलिस ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व खातों का विस्तृत सर्वे व ट्रेसिंग की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights