पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-10-22 at 1.57.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज रिज़र्व पुलिस लाइन, बरेली में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के प्रति नमन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को उपस्थित पुलिसकर्मियों तक पहुँचाया और पिछले एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वीरता का स्मरण कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे सदैव जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।

“इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफ़ाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना।”
इसी अमर भावना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights