बदायूँ । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बदायूँ क्लब में युवा सम्मेलन का आयोजन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज का युवा आत्मनिर्भर भारत का ध्वजवाहक है, जो नवाचार, परिश्रम और राष्ट्रभावना के बल पर भारत को विश्वगुरु बनाने में अग्रसर है। भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास जैसे कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डबल इंजन की सरकार ने विकास की जो रफ्तार दी है, उसने युवाओं में आत्मविश्वास और अवसर दोनों को बढ़ाया है। यह युवा सम्मेलन संगठन की ऊर्जा और प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर युवा आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़कर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य है कि हर युवा अपने भीतर छिपी क्षमता को पहचाने और आत्मनिर्भर बनने का प्रण ले। युवा मोर्चा इसी दिशा में जनजागरण और संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है। युवा सम्मलेन कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एमपी सिंह राजपूत, शिवम शंखधार, सहदेव सागर, नेकपाल कश्यप,ग्रीष्पाल सिसौदिया,ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, गजेंद्र यादव, ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, केशव चौहान,उदयवीर दिवाकर, हाजी सलीम, राजेन्द्र सिंह झंडु भैया,मोर सिंह लोधी,अग्रवीर गुर्जर,जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि युवा मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।