बदायूं।आज धर्मा सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर निशुल्क भोजन के साथ-साथ जिला अस्पताल के कैंपस में 11:00 बजे से निशुल्क भोजन व्यवस्था प्रारंभ की। ट्रस्ट के अध्यक्ष इंजीनियर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रस्ट गठन से पूर्व ही विचार किया गया था जिला अस्पताल में बहुत दूर-दूर से मरीज दवा लेने आते हैं जिनके लिए रिजल्ट आदि चेक करना होता है तो खाली पेट ही आते हैं ऐसे सभी लोगों को दोपहर में भोजन की आवश्यकता होती है। ट्रस्ट की पूर्व योजना के अनुसार आज से जिला ताल में निशुल्क भोजन व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है आज सेवा करने वालों में रविंद्र शर्मा, शिवम मिश्रा जी संचालक ब्रांड प्रताप सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे।