बरेली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बरेली के युवा वक्ता धीरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद वा प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया था। मुख्यमंत्री जी ने धीरेंद्र सिंह को टेबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें देशभर के हजारों युवाओं के बीच अपनी ओजस्वी वाणी, गहन राजनीतिक समझ और राष्ट्र निर्माण के विचारों के लिए प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा देश का भविष्य इन जैसे युवाओं के हाथों में सुरक्षित है, जो विचार और कर्म दोनों से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखते हैं। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं का है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। मेरा लक्ष्य है युवाओं को जागरूक, सशक्त और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना।