बीबीएल पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयीय वाॅलीबाल तथा टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

WhatsApp Image 2025-10-13 at 8.01.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ मार्ग विगत तीन दिन से चल रही वाॅलीबाल तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण के साथ सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 1500 खिलाड़ियों ने अपने उत्साह व प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।
टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप के बालिका वर्ग में जीआरएम डोहरा रोड ने शीर्ष पर अपना स्थान सुरक्षित किया। द्वितीय स्थान पर चिक्कर इण्टरनेशनल एवं तृतीय स्थान पर हार्टमैन काॅलेज रहा। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर व्यास वल्र्ड स्कूल प्रथम स्थान पर, बीबीएल पीलीभीत रोड द्वितीय स्थान पर एवं जीआरएम डोहरा रोड तृतीय स्थान पर रहा। वाॅलीबाल में भी कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। सीनियर बालक वर्ग में विद्या वल्र्ड ने प्रथम व बीबीएल अलखनाथ रोड ने द्वितीय एवं आर्मी स्कूल ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। सीनियर बालिका वर्ग में विजेता की ट्राॅफी पर आर्मी स्कूल ने अपना आधिपत्य स्थापित किया। बीबीएल अलखनाथ रोड ने द्वितीय व बीबीएल पीलीभीत रोड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने प्रथम स्थान के लिए, बीबीएल अलखनाथ रोड ने द्वितीय एवं बीबीएल पीलीभीत रोड ने तृतीय स्थान के लिए अपनी जगह सुरक्षित की। जूनियर बालक वर्ग में सेक्रेट हार्ट नैनीताल रोड ने प्रथम, रोहिलास इण्टरनेशनल ने द्वितीय एवं बीबीएल अलखनाथ रोड ने तृतीय पायदान पर अपनी जगह बनाई। आज की प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक अरूण सिंघल थे। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों के ऊर्जावान प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विजित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि खेल भावना दूसरों के दृष्टिकोण से चीजे देखने की क्षमता विकसित करती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ श्यामेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सुअवसर पर विद्यालय प्रबंधक राघव कृष्ण अग्रवाल , प्रबंधन समिति के अनेक गणमान्य अतिथि, प्रशासक व आयोजन सचिव दीपक गुप्ता, भुवनेश चन्द्रा, सुशील कुमार, घनश्याम यादव, प्रीति शुक्ला तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सविता अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम संलग्न हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights