बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा सर्वाइकल कैंसर की फर्स्ट डोज निशुल्क लगवाई गई और छात्राओं को इसके इफेक्ट के बारे में बताया गया हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन दो छात्रों के लगवाई गई वैक्सीन हमारे शरीर की रक्षा कवच होती है और प्रत्येक उम्र सीमा के हिसाब से वैक्सीन अलग-अलग लगवाई जाती हैं वैक्सीन किस उम्र में कौन सी लगवानी है इसकी जानकारी दी गई सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई व सेकंड डोज भी क्लब द्वारा निशुल्क लगाई जाएगी अक्टूबर माह के प्रोजेक्ट में मंडल से सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क टीकाकरण का प्रोजेक्ट सभी क्लब को दिया गया है उसी के दौरान बरेली जुपिटर द्वारा छात्रों को आज निशुल्क टीकाकरण कराया गया जिसमें क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने छात्र खुशी जौहरी को सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क फस्ट डोज लगवाई छात्र रीना और मन्नत को हेपेटाइटिस बी की डोज लगाई गई कार्यक्रम में क्लब की आइ एस ओ नीरू सक्सेना , मोनिका, सीमा, निधि,अंजू भारद्वाज सी जी आर वंदिता शर्मा उपस्थित रही क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।