बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का निरिक्षण किया और चीनी मिल को शुरु करें जाने कि हो रही तैयारीयों का जायजा लिया। जिलाधिकारी चीनी मिल कि तैयारियों से असंतुष्ट रहे और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र की तैयारी यथाशीघ्र कराते हुए पैराई शुरू कराने के निर्देश दिये जिससे गन्ना किसानो को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त गन्ना खरीद व तौल के कार्य में पारदर्शिता बनाये रखने व किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने आदि के संबध में भी निर्देश दिये। इस अवसर जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, जी एम चीनी मिल किशन लाल, चीनी मिल फरीदपुर व मीरगंज के अभियंतागण आदि उपस्थित रहे।