बरेली। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय, भमोरा की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा रिदा फातिमा पुत्री श्री जाकिर हुसैन, निवासी मकरन्दपुर रेलवे स्टेशन, थाना भमोरा को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। थाने में कार्यभार संभालने के बाद रिदा फातिमा ने जनसुनवाई आयोजित की और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने थाने के कार्यालय, विवेचना कक्ष और कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर स्टाफ से जानकारी एवं सुझाव भी लिए। इस अवसर पर उन्होंने मिशन शक्ति फेज-05 के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष भमोरा सनी चौधरी ने छात्रा रिदा फातिमा का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।